कोहरे में ऐसा फंसा युवक कि हगना भी भारी पड़ गया! वीडियो देख हंसी रोक नहीं पाएंगे 😂

सर्दियों के घने कोहरे में खेतों में रास्ता भूलता युवक, सोशल मीडिया पर वायरल मजेदार वीडियो
Image credit: Instagram/sagar_chauhan_up_52_

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो जानकारी देते हैं, तो कुछ वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। कभी-कभी ऐसे मजेदार वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।

इस समय सर्दियों का मौसम चल रहा है। सर्दियों में कई जगहों पर घना कोहरा पड़ता है। कई बार कोहरा इतना ज्यादा होता है कि अपने सामने का रास्ता या घर भी दिखाई नहीं देता। वायरल हो रहे इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। वीडियो में एक युवक दिखाई देता है, जो खेतों में लेट्रिन करने के लिए जाता है। लेकिन कोहरा इतना घना होता है कि उसे चारों तरफ कुछ भी दिखाई नहीं देता।

युवक खेतों में तो पहुंच जाता है, लेकिन कोहरे की वजह से वहीं फंस जाता है। उसे समझ ही नहीं आता कि वह किस रास्ते से आया था और अब वापस कैसे जाए। वीडियो में उसकी हालत देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। युवक इधर-उधर घूमता रहता है और रास्ता ढूंढने की कोशिश करता है, लेकिन कोहरा उसकी परेशानी और बढ़ा देता है।

यह वीडियो Instagram पर @sagar_chauhan_up_52_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट लिखे जाने तक इस वीडियो को 16 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 4 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इतनी दूर गया ही क्यों था घर के बाहर नाली में बैठ जाता कोहरे में वैसे भी नहीं दिखता 😂। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया - ट्टी भी कुचल दिया कोहरे की बजह से.. और अब धोने को पानी भी नहीं है 😂. एक अन्य ने लिखा - सत्य घटना पर आधारित 😂। एक और अन्य शख्स ने लिखा - कौन सा रास्ता भूल गया हगने का या घर का 😂।

कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टिप्पणियाँ