नीतीश कुमार का वायरल वीडियो: नियुक्ति पत्र देते समय मुस्लिम महिला का बुर्का खींचा मचा बवाल
![]() |
| Image credit: Facebook |
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब मुख्यमंत्री एक बुर्खा पहनी मुस्लिम महिला को नियुक्ति पत्र दे रहे होते हैं, तब वह महिला से अपना नकाब नीचे करने को कहते हैं। इसके बाद वह खुद अपने हाथ से महिला का नकाब नीचे कर देते हैं। यह सीन देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
मंच पर उस समय कई नेता और अधिकारी मौजूद थे। वीडियो में दिखता है कि मुख्यमंत्री की इस हरकत पर कुछ लोग मुस्करा रहे हैं। वहीं, वह महिला भी कुछ समय बाद मुख्यमंत्री की ओर देखकर मुस्कराने लगती है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला विवाद का रूप ले चुका है।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इस वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है और मुख्यमंत्री की इस हरकत की कड़ी आलोचना की है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
कमेंट सेक्शन में लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग इसे गलत और असंवेदनशील व्यवहार बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस तरह किसी महिला का नकाब हटाना बिल्कुल गलत है। दूसरे यूजर ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री की जगह कोई आम आदमी होता तो पुलिस उसे पकड़ लेती। वहीं कुछ लोग मुख्यमंत्री के समर्थन में भी नजर आए। एक यूजर ने लिखा कि यह जानना जरूरी है कि नियुक्ति पत्र किसे दिया जा रहा है, लेकिन तरीका गलत था।
कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी बहस का विषय बन गया है और लोग इसे सम्मान, मर्यादा और अधिकारों से जोड़कर देख रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें