इंडोनेशिया में समुद्र के बीच फेरी में लगी भीषण आग, सैकड़ो यात्री पानी में कूदे, कई लापता
इंडोनेशिया के समुद्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। ‘KM Barcelona VA’ नाम का एक जहाज अचानक आग की चपेट में आ गया। घटना के समय जहाज पर 280 से ज्यादा लोग सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को अपनी जान बचाने के लिए समुद्र में कूदना पड़ा। यह हादसा उत्तर सुलावेसी के पास दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ।
इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि लोग दहशत में हैं। बच्चे और महिलाएं भी लाइफ जैकेट पहनकर समुद्र में छलांग लगा रहे हैं। कई यात्री घबराहट में चिल्ला रहे थे, जबकि जहाज के कुछ कर्मचारी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और लाइफ जैकेट पहनाने में मदद कर रहे थे।
Horror At Sea: A fire broke out on the KM Barcelona VA ferry off the coast of North Sulawesi, Indonesia, forcing passengers to leap into the sea!
— John Cremeans (@JohnCremeansX) July 20, 2025
📡 What We Know: The fire broke out around 1:30 p.m. local time today on the KM Barcelona VA ferry off the coast of North Sulawesi,… pic.twitter.com/1T69ovmnDu
आग से जहाज पूरी तरह बना राख
कभी नीले और सफेद रंग की दिखने वाली यह फेरी देखते ही देखते काले धुएं और आग की लपटों में समा गई। रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में अब तक 18 लोग घायल हुए हैं, जबकि कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
रेस्क्यू टीम लगातार बचाव कार्य में लगी हुई है। KM Barcelona III, KM Venecian और KM Cantika Lestari 9F नामक तीन बड़े जहाजों को तुरंत राहत और बचाव के लिए भेजा गया। स्थानीय मछुआरे भी अपनी नावों से यात्रियों को बचाने में मदद कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग रोते हुए जलती हुई फेरी को देख रहे हैं। जहाज के ढांचे की मेटल रॉड्स तक पिघलकर बाहर निकल आईं, जो हादसे की भयावहता को दिखाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें